इंडियनऑयल न केवल देश में सबसे बड़ा वाणिज्यिक उद्यम है बल्कि यह भारत का अग्रणी कॉर्पोरेट भी है। प्रमुख बाजार शेयर होने के अलावा इंडियनऑयल को भारत के प्रमुख ऊर्जा ब्रांड के रूप में भी जाना जाता है और ग्राहक इंडियनऑयल को उच्च गुणवत्ता उत्पाद और सेवाओं के विश्वसनीय प्रतीक के रूप में देखते हैं।
गुणवत्ता, मात्रा और सेवा के विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप बैंचमार्क करना इंडियनऑयल का आदर्श रहा है ताकि ग्राहकों को भारत में सही मायनों में विश्व स्तरीय उत्पाद मिल सके। हमारी हमेशा से यह कोशिश रहती है कि ग्राहकों की ईंधन प्रबंधन से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाए जो इनकी उपयोग पद्धति और मांग-सूची प्रबंध को ध्यान में रखते हुए कुशल स्रोतों और किफायती आपूतिर्यों से हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं।
इंडियनऑयल जहां एक ओर विरासत और आदर्श है, वहीं दूसरी ओर एक समकालीन वैश्विक ब्रांड भी है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सेवा का मुख्य लक्ष्य हमारे ग्राहकों को लाभ पहुंचाना है, अत: हम अपनी प्रचालन प्रणाली के हर स्तर की कड़ी जांच करते हैं जिसने पिछले चार दशकों में लाखों भारतीयों के विश्वास को बनाए रखा है।
पेट्रोलियम और खुदरा क्षेत्र में एक्सट्राकेयर(शहरी), स्वागत(राजमार्ग) और किसान सेवा केन्द्र(ग्रामीण) जैसे हमारे खुदरा ब्रांड अग्रणी ब्रांडों के रूप में प्रसिद्ध हैं। इंडियनऑयल को इण्डेन एलपीजी, सर्वो ल्यूब्रिकेन्ट्स, ऑटोगैस एलपीजी, एक्सट्राप्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल, एक्सट्रामाइल ब्रांडेड डीजल, एक्सट्रापॉवर फ्लीट कार्ड, इंडियनऑयल विमानन और एक्सट्रारिवार्ड्स कैश कस्टमर लॉयटी कार्यक्रम जैसे ऊर्जा ब्रांडों में भी दक्षता हासिल है।
|