क्या आपकी इंडियनऑयल वेबसाइट अथवा इसके ब्रांडों और सेवाओं के बारें में कोई टिप्पणी
है ? यहां दिए गए संबद्ध लोगों की संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करते हुए हमें मेल करें।
यह हमें शीघ्रता से और ठीक ढंग से जवाब देने में मदद करेगी।
इंडियनऑयल का एलपीजी वितरकों और खुदरा बिक्री केन्द्रों का व्यापक नेटवर्क है। अपने
निकटम वितरक अथवा पेट्रोल पंप को हमारे एलपीजी वितरकों और पेट्रोल पंपों की सूची पर
पहुंच कर खोजें।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इंडियनऑयल को अपने तेल आयात के लिए शिप किराए
पर लेने की अनुमति दे दी है। इंडियनऑयल द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यविधि के बारे में
और अधिक जानने के लिए शिप चाटरिंग खंड में जाएं।
हमारा समय आपका समय है, आपकी समस्याएं हमारी समस्याएं हैं।
इंडियनऑयल में हम सुनने की आवश्यकता समझते है। सुनने की इस योग्यता ने हमारे ग्राहकों
की समस्याओं को सुलझाने के नए-नए और नवीन तरीके ढूंढने में हमें समर्थ बनाया है। आज,
शीर्षस्थ अधिकारी भी हमारे प्रधान कार्यालय और राज्य कार्यालयों में मंगलवार, बुधवार
और बृहस्पतिवार को अपराह्न 3.00 से 4.00 बजे तक और हमारे प्रभागीय, एरिया कार्यालयों
और एलपीजी बाटलिंग संयंत्रों पर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार अपराह्न 3.00 से 4.00 बजे
तक ग्राहकों से मिलने के लिए उपलब्ध हैं ताकि वे आपकी जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ
कर जरूरत के मुताबिक समाधान जुटा सकें। इसलिए अगली बार यदि आपका कोई सुझाव या शिकायत
हो तो हमारे कार्यालयों में चले आएं और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आप समाधान के साथ
जाएंगे।
|