Choose font size: a a a
 
 व्यापार व सेवाए    
 
 
व्यापार व सेवाए
 
शोधन - सेवाएं

राष्ट्र के लिए तेल शोधन और विपणन में आत्म-निर्भरता हासिल करने के विज़न से उत्पन्न इंडियनऑयल ने 1901 में कमीश्न की गई डिगबोई रिफ़ाइनरी को अपने साथ शामिल करके पेट्रोलियम शोधन के सभी क्षेत्रों में 100 वर्ष से अधिक के संचयी अनुभव की शानदार विरासत जमा की है।

इस समय इंडियनऑयल के पास भारत की 20 रिफ़ाइनरियों में से 10 रिफ़ाइनरियों का नियंत्रण है।

इंडियनऑयल की ताकत भारत में सबसे बड़ी रिफ़ाइनरियों को चलाने और इसके साथ-साथ विभिन्न शोधन प्रक्रियाओं को अपनाने के इसके अनुभव में प्रकट होती है।

यूओपी, चेवरॉन, आईएफपी, स्टोन ऐंड वेबस्टर, मोबिल, हल्दर टॉप्से, केटीआई, टेकनिप, लिंडे, सीडी-टेक, स्ट्रॉक कॉम्प्रीमो, आदि जैसे अग्रणी प्रोसेस लाइसेंसरों की अद्यतन प्रौद्योगिकियों को समाहित करके इंडियनऑयल डिस्टिलेट एफसीसीयूज़, रेसिड एफसीसीयूज़, हाईड्रोक्रैकर, रिफॉर्मर (अर्द्ध- उत्पादक और सतत कैटेलिटिक रिजेंरेशन दोंनों प्रकार के), ल्यूब प्रोसेसिंग यूनिट, केटेलिटिक डिवैक्सिंग यूनिट, कोकर कोक केल्साइनर्स, बिसब्रेकर्स, मेराम्क्स, केरो और गैस स्ट्रीमों के लिए हाईड्रोट्रीटर आदि जैसी अद्यतन प्रौद्योगिकियों के लिए इंडियनऑयल प्रचालन और अनुरक्षण सेवाएं प्रदान करने की श्रेष्ठ स्थिति में हैं। इंडियनऑयल की रिफ़ाइनरियों में विशिष्ट उत्पाद जैसे बिटुमन, एलपीजी, एमटीबीई, ब्यूटेन-।, प्रोपीलीन, ज़ाइलीन, डि-मिथाइल टेराफेथेलेट (डीएमटी), पॉलीस्टर स्टेपल फाइबर (पीएसएफ) और अन्य पेट्रोरसायन जैसे लीनियर अल्काइल बैंज़ीन, पैराज़ाइलीन (पीएक्स), प्यूरीफाइड टैराफेथलिक एसिड (पीटीए), आदि बनाने के लिए यूनिट भी हैं।

कॉर्पोरेशन ने कुछ ग्रास रूट रिफ़ाइनरियां और आधुनिक प्रक्रिया यूनिट कमीशन किए हैं। संबंधित यूनिटों और रिफ़ाइनरी की कमीशनिंग और स्टार्टअप के लिए कार्यविधियां सुस्थापित करके इन्हें जरूरत के मुताबिक बनाए गए प्रचालन विभिन्न मैनुअलों, जिन्हें निरंतर अद्यतन किया जाता है, में दिया गया है। इंडियनऑयल ग्राहकों की जरूरत के आधार पर कमीशनिंग/स्टार्टअप सहायता के लिए अपने विशेषज्ञों की विशिष्ट सेवाएं भी प्रदान करता है। इसकी टीम प्लांट स्टार्टअप, प्रचालन, शटडाउन, आपात हैंडलिंग आदि के लिए स्पष्ट अनुदेशों के साथ प्रचालन मैनुअल तैयार करने के लिए पूरी तरह से लैस भी है।

पर्यावरण के मोर्चे पर इंडियनऑयल की सभी रिफ़ाइनरियां संाविधिक अपेक्षाओं का पूरी तरह से पालन करती हैं। कुछ स्वच्छ विकास व्यवस्था परियोजनाएं भी आरंभ की गई हैं।

विभिन्न यूनिटों में सुरक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण नीति और पद्धतियों को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने में अपने व्यापक अनुभव के साथ इंडियनऑयल यह सुनिश्चित करने में अपनी सेवाएं प्रदान करता है कि ग्राहक का कार्य वातावरण सुरक्षित, स्वास्थ्यकर और स्वच्छ हो।

इंडियनऑयल "टेलरमेड" प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए संकाय सहायता भी प्रदान करता है जो रिफ़ाइनरी अथवा पाइपलाइन कार्मिकों की जरूरत के मुताबिक अथवा ग्राहक के प्रशिक्षण कैलेंडर से कार्यक्रमों से चुने गए होते हैं।

नवप्रवर्तित नीतियां और ज्ञान साझा करना ऐसे साधन हैं जो सतत संगठनात्मक विकास के लिए चुनौतियांे को अवसरों में बदलने के लिए उपलब्ध हैं।

इंडियनऑयल की रिफ़ाइनरीज़ टीम के पास आधुनिक रिफ़ाइनरियों के सभी प्रोसेस यूनिटों की जटिलताओं की गहरी समझ है और वे विभिन्न पहलुओं के संबंध में अत्यधिक व्यावसायिक किस्म की व्यापक सेवाएं प्रदान कर सकते हैं जिन्हें इस खंड में विस्तार से दिया गया है।

कई मूल्य योजित परियोजनाओं के लिए रणनीतियां और योजनाओं के साथ इंडियनऑयल की रिफ़ाइनरियां हमारे देश की बढ़ती हुई ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए डाउनस्ट्रीम हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रहेंगी।

01 नवम्बर, 2009 को अद्यतन
होम | हमारे बारे में | उत्पाद | व्यापार व सेवाएं | निवेशक केन्द्र | लोक व लोक नियोजन | हमारे प्रकाशन | इंटरफ़ेस | सूचना का अधिकार | सम्पर्क
1 फरवरी 2012 से आगंतुक : 2340 आज के आगंतुक :481
कॉपीराइट (सी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड  [ इस्तेमाल की शर्तें | गोपनीयता नीति ]
Planet E-com Solutions Pvt. Ltd. ग्लोबल कॉम्पेक्ट प्रतिबद्धता