IndianOil Corporation Ltd
Choose font size: a a a
इंडियनऑयल भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक उद्यम और फ्लैगशिप राष्ट्रीय तेल कम्पनी है।

इंडियनऑयल प्रोफाइल के लिए यहां क्लिक करें।

कर्मचारी प्रोफाइल

31 मार्च, 2008 की स्थिति के अनुसार कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की संख्या 31,945 है।

office इंडियनऑयल की अद्वितीय कार्य संस्कृति विश्वास खुलेपन और रचनात्मकता तथा परामर्श के प्रति वचनबद्धता पर आधारित है। संगठन अपने प्रत्येक कर्मचारी में ऐसे सफल व्यक्ति की पहचान करता है, जो कुछ कर सकता है। इस महान संगठन के निर्माण में इसके लोगों द्वारा हासिल अनुभव और ज्ञान को अब अन्य विकासशील देशों द्वारा मांगा जा रहा है।

नियोजन विकास के अवसर

इंडियनऑयल प्रबंधन पदानुक्रम के कनिष्ठतम स्तर पर अधिकारियों की भर्ती करता है। प्रथम डिवीज़न व्यावसायिक डिग्रीधारकों तथा संबद्ध अनुशासनों से पोस्ट ग्रेज्युएटों को प्रबंधन/इंजीनियर प्रशिक्षणार्थियों, लेखा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, लैब अधिकारियों, प्रणाली अधिकारियों, संचार अधिकारियों, वैज्ञानिकों को आदि के तौर पर भर्ती किया जाता है।

पूरे देश में जॉब रोटेशन और इंटरलोकेशन ट्रांसफर नियोजन और व्यापक दृष्टिकोण के नियोजित विकास को आसान बनाते हैं। नियोजन विकास अवसर व्यक्ति के निष्पादन और सतत विकास के सर्वसामान्य लक्ष्य के प्रति योगदान पर आधारित है। इंडियनऑयल के शीर्षस्थ कार्यपालक इसके भीतर से ही विकसित हुए हैं जो मेधावी व्यक्तियों को उपलब्ध विकास के लिए असीमित अवसरों का प्रमाण है।

उद्यमशीलता संस्कृति

office इंडियनऑयल, प्रबंधन में कर्मचारी सहभागिता को प्रोत्साहित करता है और वह नवीन सुझावों को उपयुक्त रूप से पुरस्कृत करता है। संयुक्त प्रबंधन परिषदों, गुणवत्ता सर्कलों, सुझाव योजना आदि के रूप में सहभागिता मंच इसकी कार्य संस्कृति को समृद्ध करते हैं। इंडियनऑयल आज दुघर्टनामुक्त मानव घंटों के लिए उद्योग में एक कीर्तिमान है।

प्रेरक कार्य वातावरण

इंडियनऑयल की अद्वितीय कार्य संस्कृति संरक्षण नव-परिवर्तन लगाव और विश्वास के बुनियादी मूल्यों पर आधारित है जो खुलेपन और रचनात्मकता और परामर्श के प्रति वचनबद्धता को प्रोत्साहित करती है। इस महान संगठन के निर्माण में इसके लोगों द्वारा हासिल अनुभव और ज्ञान को अब अन्य विकासशील देशों द्वारा मांगा जा रहा है।

इंडियनऑयल सुपरिभाषित ऑन लाइन निष्पादन अंकन प्रणाली के साथ पारदर्शी मानव संसाधन नीतियों और कार्यविधियों के भीतर कार्य करता है। क्षमता पदोन्नति का निर्धारण करती है और यह सभी अधिकारियों के लिए सुपरिभाषित कॅरियर प्लान मॉडल का पालन करता है जो प्रबंधकीय क्षमता में सुधार के लिए अंतरा कार्यात्मक और अंतर कार्यात्मक जॉब रोटेशन के माध्यम से विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है।

विविध कारोबार हित

Interests office इंडियनऑयल के विविध कारोबार हित शोधन, विपणन और वितरण, पाइपलाइन परिवहन, अनुसंधान तथा विकास और प्रौद्योगिकी समाधान, पेट्रोकेमिकल्स, गैस विपणन, अन्वेषण और उत्पादन हरित ईधन तक फैले हुए हैं।

सतत शिक्षा वर्तुल

इंडियनऑयल एक अकादमी कम्पनी है जिसके मिड करियर कौशल उन्नयन के लिए 21 प्रशिक्षण केन्द्र हैं। आपको भारत में सर्वोत्तम तकनीकी और बिजनस स्कूलों से लिए गए अभिजात्य वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाने का अवसर मिलेगा। जब आपको रिफाइनरी व पाइपलाइन प्रचालनों, परियोजनाओं, ऑटोमेशन, रिवार्ड मैनेजमेंट आदि में अद्यतन प्रौद्योगिकी को इस्तेमाल करने के लिए अत्युत्तम अवसर प्राप्त होगा तो आपको गहन निजी और कार्य संतुष्टि मिलेगी।

इंडियनऑयल का गुड़गांव स्थित इंडियनऑयल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम मैनेजमेंट (आईआई-पीएम) एक शीर्षस्थ शिक्षण संस्थान है जो संगठनात्मक लक्ष्यों और रणनीतियों, विविधी-करण और वैश्वीकरण योजनाओं के संबंध में पूरा वर्ष प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित करता है।

इंडियनऑयल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम मैनेजमेंट की स्थापना प्रबंधन शिक्षा देने के उद्देश्य से की गई है। गतिशील कारोबारी माहौल में प्रबंधकों संगठनात्मक प्रभाविता के लिए योग्यताओं को निरन्तर सुधारने तथा व्यक्तिगत क्षमताआंे को सुदृढ़ करने की ज़रूरत है। इंस्टीट्यूट सभी मुख्य क्षेत्रों में प्रबंधन विकास कार्यक्रमों सहित शिक्षा रणनीतियों की व्यापक श्रेणी के माध्यम से समसमायिक प्रबंधन पद्धतियों में अद्वितीय शिक्षा अवसर प्रदान करता है।

शिक्षाएं और कार्यक्रम मुख्य रूप से पेट्रोलियम और ऊर्जा प्रबंध पर केन्द्रित होते हैं। शिक्षा सेवाओं का रंगपटल राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय आधार पर उद्योग के प्रंबधकों को चयन आधार पर शिक्षा देने के लिए तैयार है।

कर्मचारियों का कल्याण

आकर्षक वेतनमानों और परिलब्धियों के अलावा इंडियनऑयल अपने कर्मचारियों को बहुत सी सुविधाएं और कल्याण उपाय मुहैया करता है जिन्हें निरन्तर अपग्रेड किया जाता है। कर्मचारियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाएं देश में सबसे सर्वोत्तम मानी गई हैं। रिफाइनरी टाउनशिपों में पूर्ण सुसज्जित अस्पतालों के अलावा कॉर्पोरेशन के विभिन्न लोकेशनों पर नामित अस्पताल भी हैं जो कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए पूरे देश में चुनिन्दा लोकेशनों पर अवकाश गृह हैं।

आइए, इंडियनयऑयल परिवार का सदस्य बनकर अपने सपनों के राष्ट्र का निर्माण करें
1 फरवरी 2012 से आगंतुक : 2187 आज के आगंतुक :328
कॉपीराइट (सी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड [ इस्तेमाल की शर्तें | गोपनीयता नीति ]