कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लि. और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं। कंपनी के शेयरों का व्यापार अनिवार्य तौर पर अमूर्त रूप में किया जाता है। कंपनी का एनएसडीएल और सीडीएसएल के साथ करार है ताकि शेयरधारक कंपनी के शेयरों का लेन-देन अमूर्त रूप में कर सकें।
कंपनी का बीएसई में स्टॉक कोड 530965 और एनएसई में आईओसी है। अमूर्तकरण के उद्देश्य से आईएसआईएन नं. आईएनई 242A01010 है।
कंपनी अपने शेयरधारकों के लाभ के लिए अपनी वेबसाइट पर तिमाही शेयर होल्डिंग ढांचे, बैंकर को प्रस्तुतीकरण, वित्तीय विश्लेषक, सांविधिक नोटिस आदि जैसी विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराती है। कंपनी ने investors@indianoil.co.in नाम से एक ईमेल आईडी बनाई है ताकि शेयरधारक कंपनी के साथ पत्र व्यवहार कर सकें। कंपनी का रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट मैसर्स करवी कंप्यूटर शेयर प्रा.लि., प्लाट नं.17-24, विट्ठल राव नगर, माधापुर, हैदराबाद-500 081 है। ईमेल आईडी mailmanager@karvy.com.
|