इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 3,28,744 करोड़ रु. ($ 72,125 मिलियन) के कुल कारोबार से बिक्रियों में इस समय भारत की सबसे बड़ी कंपनी है और वित्त वर्ष 2011 में इसे 7445 करोड़ रु. ($ 1,633 मिलियन) का लाभ हुआ।
इंडियनऑयल प्रतिष्ठित फार्च्यून 'ग्लोबल 500' में उच्चतम रैंक प्राप्त भारतीय कंपनी भी है जिसने 2011 में 98वां स्थान प्राप्त किया। यह विश्व की 18वीं सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी भी है । इंडियनऑयल का विज़न सक्रिय मार्गदर्शकों के समूह से प्रेरित है।
इस खंड में, आप प्रोफाइल के ज़रिए देश और विदेश में इंडियनऑयल के विस्तार के बारे में पढेंगे। आप प्रतिष्ठित और पुरस्कारों, जो इसे विशिष्ट निष्पादन के लिए प्राप्त हुए हैं, के साथ इंडियनऑयल के वर्तमान वित्तीय निष्पादन, विशिष्ट पहलों और उद्देश्यों के बारे में भी जान सकते हैं।
|